UP: महज एक गलती से पकड़ा गया खूंखार 'Serial Killer', बैटरी के लिए उतारा कइयों को मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस के हत्थे एक खूंखार सीरियल किलर लगा है, जिसने अबतक कई ई-रिक्शा चालकों को मौत के घाट उतार दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस हत्यारे ने महज ई-रिक्शा की बैटरी को लूटने के लिए इन वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ़्तारी के बाद इस हत्यारे ने खुद बाकी हत्याओं का खुलासा किया।
जिंदा बच गया एक शिकार
दरअसल, मूंढापांडे के सरकड़ा खास निवासी संजीव गुप्ता का बेटा नमन गुप्ता 7 सितंबर को घर से ई-रिक्शा समेत गायब हो गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पुलिस संजीव गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद नमन की तलाश में जुट गई। इसी बीच 11 सितंबर को कटघर थाना क्षेत्र में एक कुएं से वह घायल अवस्था में मिला।

CCTV के जरिये दबोचा गया हैवान
उधर, नमन के मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जिसमे पुलिस को सफलता हाथ लगी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दानिश, कबाड़ी सलाउद्दीन और खूब सिंह सैनी को दबोच लिया। आरोपी दानिश ने बताया वह वह नमन का ई-रिक्शा बुक कराकर खीरा की बोरी उठाने ले लिए काशीपुर तिराहे के पास ले गया था। जहां उसने नमन की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे कुएं में फेंक दिया। साथ ही उसकी ई- रिक्शा लूटकर ले गया।
दो और हत्याओं का खुलासा
वहीं पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में सामने आया कि इससे पहले उसने 18 जुलाई 2023 को अपने भाई बन्ने के साथ मिलकर कटघर के करूला निवासी चांद मोहम्मद का ई- रिक्शा बुक कराकर मैनाठेर थाना क्षेत्र से खीरे की बोरी लाने के बहाने से ले गया और उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसे पेड़ से बांध दिया था।
बुक कर के ले जाता था ई-रिक्शा
इससे पहले 23 अप्रैल 2023 को गांगन वाली मैनाठेर निवासी ई-रिक्शा चालक रिजवान का ई-रिक्शा बुक कराकर दोनों भाई पाकबड़ा क्षेत्र में सब्जीपुर गांव के जंगल में ले गए थे। यहां भी चालक का गला काटकर हत्या करने के बाद ई-रिक्शा लूट लिया था। तब इन्होने ई-रिक्शा की बैटरी 10 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई ई-रिक्शा, चार बैटरी बरामद की हैं।

थाना मूढापांडे पुलिस ने गांव बरवाला मझरा के रहने वाले दानिश पुत्र मोहम्मद हुसैन, गलशहीद थाना क्षेत्र के प्रिंस रोड निवासी सलाउद्दीन औऱ मूढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सिरस खेड़ा निवासी खूब सिंह सैनी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ई-रिक्शा व ई-रिक्शा की बैटरियां और मोबाइल आदि सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी दानिश अपने साथी खूब सिंह के साथ मिलकर ई-रिक्शा लूटने के बाद ई-रिक्शा और बैटरी सलाउद्दीन को बेच देता था।












Click it and Unblock the Notifications