सपेरे के हाथ से सांप छीन कर भाग गया बंदर, CCTV में कैद हुई घटना

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में स्थानीय लोगों से लेकर श्रद्धालू बेहद बंदरों के आतंक से काफी परेशना है। बंदर श्रद्धालुओं का सामान लेकर भाग जाते हैं तो कभी उनके चश्मे। लेकिन रविवार को बंदरों के आतंक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Monkey snatched from Snake in Mathura temple

बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 4 पर बैठे एक सपेरे के हाथ से बंदर सांप छीनकर भाग गया। जी हां शायद ये बात आपको सुनने में थोड़ी अटपटी लगे मगर यह सत्य है। बता दे कि यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है।

Monkey snatched from Snake in Mathura temple

दरअसल, वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के चार नंबर गेट के पास एक सपेरे वाला सांप का खेल दिखा रहा था। तभी छत पर से एक बंदर उतरा और सपेरे के हाथ से सांप को छीन कर कर भाग गया। सपेरा कुछ समझ पाता, उससे पहले बंदर छत पर चढ़ चुका था।

आनन-फानन में सपेरे वाला खेल छोड़कर छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़कर उसने बंदर को काफी देर तक डराया ताकि वह सांप वापस कर दे। लेकिन बंदर ने सांप वापस नहीं किया। काफी देर तक बंदर को खाने का सामान दिखाकर लालच दिया।

सपेरे ने बताया कि बंदर आखिरी में सांप को लेकर जंगल की तरफ भाग गया था। वहीं, मंदिर के गार्ड प्रेम सिंह ने बताया कि बंदरों का ये काम रोजका है और हमने देखा कि बंदर सांप को लेकर भाग गया और फिर उसे मारकर खा गया। जबकि सपेरे ने उसे बंदर से छुड़ाने क़ा काफी प्रयास किया मगर बंदर ने सांप को नहीं छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+