यूपी: ताजनगरी में बंदरों ने मचाया कोहराम, विदेशी महिला को काटकर किया घायल, पहले भी हुआ है ऐसा

आगरा। ताजनगरी आगरा में बंदरों का आतंक अब भी थमने का नाम नही ले रहा है। यहां ताजमहल घूमने आए एक इटेलियन महिला पर्यटक मारिया को बंदर ने काट कर घायल कर दिया। पर्यटन पुलिस ने तत्काल महिला पर्यटक को रैबीज का इंजेक्शन लगाया और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया। इस दौरान पर्यटक की बस छूट गई और उसने जल्दबाजी में ताजमहल देखना पड़ा और पर्यटन पुलिस का सिपाही उन्हें बाइक से सीकरी तक छोड़ कर आया।

यूपी: ताजनगरी में बंदरों ने मचाया कोहराम, विदेशी महिला को काटकर किया घायल, पहले भी हुआ है ऐसा

इससे पहले भी आगरा में बंदरों का उत्पात देखने को मिला है। कुछ दिन पहले एक बंदर मां की गोद से उसके 12 दिन के बेटे को छीनकर ले गया और उसे मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। बंदर ने बच्चे की गर्दन में दांत गड़ा दिए, जिससे बच्चे की मौत हो गई। लोगों के शोर मचाने पर बंदर ने बच्चे के शव को दूसरे मकान की छत पर छोड़कर भाग गया।

यूपी: ताजनगरी में बंदरों ने मचाया कोहराम, विदेशी महिला को काटकर किया घायल, पहले भी हुआ है ऐसा

फिलहाल बंदरों से का आतंक पूरे आगरा जिले में फैला हुआ है। प्रशासन इससे निपटने के उपाय सोच रहा है। आगला जिलाधिकारी एन जी रवि ने बयान देते हुए कहा कि ये वन्य जीवों के श्रेणी में आते हैं। इसलिए बंदरों से निपटने के लिए वन विभाग के लोगों से बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का समाधान निकाला जाएगा। शहर में 12 स्थान चुने गए हैं, जहां बंदरो का आतंक ज्यादा है। वहां जाल लगाने जैसे काम किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+