UP:पांचवीं बेटी पैदा होने पर मां को सदमा, हार्ट अटैक से मौत
घटना उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा के एक गांव की है।
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा में एक मां को पांचवीं बेटी पैदा होने का इतना गहरा सदमा लगा कि उसे हार्ट अटैक आ गया।
इसके तुरंत बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ग्रेटर नोएडा के हल्द्वौनी गांव निवासी प्रतिमा पत्नी दीपक की 4 बेटियां थी।

बुधवार (7 दिसंबर) को प्रतिमा को भंगेल गांव स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रतिमा ने बेटी को जन्म दिया।
जानकारी के मुताबिक पांचवीं बेटी के जन्म की खबर सुनकर वो अवसाद ग्रस्त हो गई।
पति दीपक के मुताबिक उसने और परिवार के बाकी सदस्यों ने प्रतिमा को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो अवसाद से बाहर नहीं आ सकी और उसे दिल का दौरा पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications