राम मंदिर के निर्माण को लेकर ये क्या कह दिया मोदी के मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा हमेशा से भाजपा के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है। लेकिन जिस तरह से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है वह पार्टी लाइन से बिल्कुल इतर है। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर के नाम पर कभी भी चुनाव नहीं लड़ा है, सरकार राम मंदिर नहीं बना सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमेशा हमारे साथ रहे हैं, आपसी समझौते या कोर्ट के फैसले के बाद ही राम मंदिर का निर्माण हो सकता है।
शिव प्रताप शुक्ला बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक कार्यक्रम में हिसा लेने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास दर हमेशा घटती और बढ़ती रहती है, यह पहली बार नहीं हुआ है। जीएसटी लागू हुए अभी तीन महीने का ही वक्त बीता है, ऐसे में देश में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है उसका पूरा दुनिया लोहा मानती है।
आपको बता दें कि योगी सराकर ने हाल ही में अयोध्या में सरयू तट पर 108 फीट उंची भगवान राम की मूर्ति की स्थापना करने का फैसला लिया है, जिसकी एनजीटी की मंजूरी मिलनी बाकी है, जिसके बाद इस भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस बाबत पर्यटन विभाग ने राज्यपाल के सामने बकायदा एक प्रेजेंटेशन भी पेश किया था। गौरतलब है कि यह मूर्ति विवादित स्थल से तकरीबन दो किलोमीटर दूर स्थापित होगी।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में 100 मीटर उंची भगवान राम की मूर्ति लगवाने की तैयारी में योगी सरकार













Click it and Unblock the Notifications