लखनऊ में विधायक ने रोकी मुख्यमंत्री की लिफ्ट किया हंगामा, देखें वीडियो

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में शुक्रवार को अपना दल के विधायक ने एनेक्सी में जमकर हंगामा काटा। अपना दल से प्रतापगढ़ सदर से विधायक संगम लाल गुप्ता ने सचिवालय में जमकर बवाल किया। विधायक ने वीवीआईपी लिफ्ट रोककर सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए और अपने सहयोगी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए।

mla stops lift of chief minister and create ruckus video viral

दरअसल, विधायक संगमलाल गुप्ता मुख्यमंत्री को ले जाने वाली वीवीआईपी लिफ्ट को रोक दिया। इसके बाद अपने सहयोगी को पंचम चल उसी लिफ्ट में ले जाने की जिद पर अड़ गए। इस बात को लेकर काफी समय तक अपना दल विधायक ने जमकर हंगामा काटा। इस चक्कर में अपना दल विधायक ने काफी देर तक लिफ्ट को रोक दिया। इस दौरान वीवीआईपी लिफ्ट रोक सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। काफी देर तक हंगामा काटने के बाद अपनी किरकिरी होते देख विधायक उलटे पांव अकेले ही चले गए।

mla stops lift of chief minister and create ruckus video viral

आपको बता दें कि आये दिन सत्ता के नशे में आये दिन हंगामा करते रहते हैं। भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी और उनके गुर्गे एक आरोपी की गिरफ्तारी करने पर पुलिस से बदसलूकी का मामला सामने आया था। यही नहीं सत्ता पक्ष के नेताओं पर आए कहीं न कही हंगामा और सरकारी काम मे अवरोध डालने के आरोप लगातार लग रहे हैं। कभी ये किसी थाने में पहुंच कर हंगामा करने लगते हैं तो कभी ये किसी और दफ्तर में घुस कर अधिकारियों पर रौब गांठते हैं। बहरहाल इस तरह की घटनाओं से साफ जाहिर हो रहा है कि सत्ता पक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर किसी तरह का अंकुश नहीं है। सत्ता के नशे में ये लगातार अनुशासन को तोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इमरजेंसी छोड़कर भागे डॉक्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+