मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इमरजेंसी छोड़कर भागे डॉक्टर

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर के जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती वृद्ध की इलाज में लापरवाही से मौत हो गई। इसके बाद तीमारदारों ने गुरुवार की रात इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। तीमारदारों का गुस्सा देख डॉक्टर स्टाफ इमरजेंसी छोड़ भाग खड़े हुए। परिजनों पर दबाव बनाने के लिए चिकित्सक कोतवाली पहुंचे और मृतक के परिजनों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। अब डॉक्टर हड़ताल करने की बात कर रहे हैं।

after death of patient family members created ruckus at hospital

कोतवाली नगर क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी अमर प्रसाद मिश्रा गुरुवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती थे। इसी बीच उनकी तबीयत काफी खराब हो गई, आईसीयू वार्ड में मरीज को छोड़ तीमारदार इमरजेंसी पहुंचे और मरीज को देखने और इलाज करने की मांग करने लगे, लेकिन चिकित्सकों ने एक नहीं सुनी। आरोप है कि इलाज के अभाव में वृद्ध मरीज की मौत हो गई, जिस पर तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा।

तीमारदार इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे और मौत के लिए डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराने लगे, जिस पर चिकित्सक इमरजेंसी छोड़ भाग खड़े हुए। स्वास्थ्यकर्मियों का समर्थन लेते हुए डॉक्टरों ने परिजनों पर मुकदमा लिखा दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बीबी सिंह का कहना है कि डॉक्टर से अभद्रता हुई है, इसकी वजह से मुकदमा लिखाया गया है। आईसीयू में मरीज भर्ती था उसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- बीएचयू हिंसा: डॉक्टर्स और परिजनों की भिड़ंत का वीडियो आया सामने, यूनिवर्सिटी प्रशासन हुआ मौन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+