वन विभाग ने बांध बताकर नदी में छोड़ दिया मगरमच्छ, अब टेंशन में है पूरा गांव

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में गुरुवार की भोर में एक घर में घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग कर्मियों ने मगरमच्छ को सिरसी बंधा में छोड़ने की बात कहकर उसे बकहर नदी में छोड़ दिया। इससे नदी पार कर मगरमच्छ का दोबारा गांव में पहुंचने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

mirzapur woman found crocodile

नांद के पास बैठे मगरमच्छ ने दौड़ाया
कलवारी गांव निवासी रूक्मणी भोर में पांच बजे के करीब पशु का चारा देने के लिए उठी। वह गोशाला में रखे नांद के पास पहुंची थी कि एक मगरमच्छ उसकी ओर लपका। मगरमच्छ को अपनी ओर आता देख रूक्मणी शोर मचाते हुए वहां से भागी। रूक्मणी की चीख सुनकर परिजन उठ गए और बाहर निकलकर देखा तो मगरमच्छ था। परिजनों ने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी से बांधा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

बांध के बजाय नदी में छोड़ा मगरमच्छ
तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बताया कि वह मगरमच्छ को सिरसी बांध में छोड़ने जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाय कि वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को सिरसी बांध में छोड़ने के बजाए बकहर नदी में छोड़ दिया। इससे मगरमच्छ का दोबारा गांव में आने की आशंका बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+