मिर्जापुर: चेकिंग के दौरान बोरे में मिले 39 लाख रुपये
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया फायर सर्विस के पास वाहन चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक निजी बुलेरो से बोरे में लेकर जा रहे 39 लाख रुपये बरामद किए।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया फायर सर्विस के पास वाहन चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक निजी बुलेरो से बोरे में लेकर जा रहे 39 लाख रुपये बरामद किए। यातायात पुलिस गाड़ी में सवार बैंक अधिकारी, चालक व दो गार्डो को कटरा कोतवाली ले गयी। कटरा कोतवाली पहुंचे बैंक अधिकारियों की ओर से सारी जानकारी देने के बाद पुलिस ने रुपये वापस कर दिये। ये भी पढ़ें: RBI से नोटबंदी को लेकर पूछे जा चुके हैं ये 14 सवाल, जानिए क्या मिले जवाब

रोड़वेज स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा से बैंक अधिकारी सत्येंद्र प्रताप गौड़, अनिल कुमार, गार्ड विनय कुमार पांडेय व संजय कुमार पांडेय व चालक अजय मौर्या के साथ निजी बुलेरो वाहन से 44 लाख रुपये लेकर अलग-अलग शाखाओं में बाटने के लिए निकले थे। सुबह त्रिमोहानी स्थित शाखा में पांच लाख रुपये देने के बाद 39 लाख रुपये लेकर अन्य शाखाओं में देने के लिए लालगंज की ओर जा रहे थे। वहीं, कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया फायर सर्विस विभाग के पास वाहन चेकिंग कर रहे यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुलेरो वाहन को रोका और चेकिंग के दौरान गाड़ी के अंदर बोरे में से रुपए मिलने की पुष्टि हुई।

निजी गाड़ी और बोरे में रुपये होने पर हुआ था शक
बैंक के रुपये ले जाने के लिए बैंक की अलग गाड़ी होती है। साथ ही रुपयों को हमेशा बक्से में भरकर ले जाया जाता है। लेकिन, बैंक के कर्मचारी निजी वाहन में रुपये ले जाने के साथ ही बोरे में भरकर ले जा रहे थे जिसके चलते वे शक घेरे में आ गए। मैनेजर के.पी सिंह ने बताया कि बैंक, रिजर्व बैंक में रुपये जमा करने गये थे लेकिन एक बक्सा खराब होने के चलते पैसे बोरे में भरने पड़े।

11 शाखाओं में जा रहा था 44 लाख रुपये
बता दें कि रोड़वेज स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा से 44 लाख रुपये निकालने के बाद 11 शाखाओं में रुपये भेजने थे। इसमें त्रिमोहानी, दुबार, तिलावं, मगरदहा, देवपुर, कर्मा आदि हैं। इसमें सिर्फ त्रिमोहानी की शाखा में ही पांच लाख रुपये भेजे जा चुके थे। कोतवाली से रुपये मिलने के बाद बैंक कर्मी अन्य शाखाओं में रुपये बांटने निकले। ये भी पढ़ें: 500 रुपए के नोट में एक तरफ नहीं छपा है कुछ भी, बैंक ने कहा नकली नहीं असली है












Click it and Unblock the Notifications