'नए यूपी में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता', उन्नाव एनकाउंटर पर बोले CM योगी
CM Yogi on Unnao Encounter: जब से उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, तब से अपराधियों की खैर है। अब सोमवार को सुल्तानपुर डकैती कांड के दूसरे आरोपी अनुज प्रताप सिंह को उन्नाव में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जिसके बाद अब मिर्जापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को चेताया है।
दरअसल, 28 अगस्त को सुल्तानपुर में भारत ज्वैलर्स में यहां डकैती हुई थी, जिसके बाद पांच सितंबर को मंगेश यादव का एनकाउंटर हुआ। इस घटना के बाद यूपी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे थे। वहीं अब उन्नाव के अचलगंज में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक और आरोपी अनुज सिंह ढेर हो गया। यूपी एसटीएफ बताया कि अनुज सिंह सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूट का आरोपी था। हालांकि एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा।

Recommended Video
वहीं अब मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं को, विकास की योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है। एक तरफ विकास के कार्य हैं और दूसरी तरफ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है।"
'उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा'
उन्होंने आगे कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर कोई ऐसा करेगा तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि, "ये नए भारत का नया यूपी है। नए यूपी में सुरक्षा भी है तो सम्मान भी है। बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर कोई लगाएगा तो उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जाति का खेल खेलने वालों को विकास अच्छा नहीं लगता। सीएम योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो माफियाओं के आगे नाक रगड़ते थे। लेकिन अब यूपी में कोई नया माफिया पनप नहीं सकता।












Click it and Unblock the Notifications