नाबालिग की दर्दनाक आपबीती- 11 की उम्र में पिता ने बेच दिया, पति हर रात करवाता है जिस्‍मफरोशी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानी रिश्‍तों को शर्मसार कर दिया है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा गठित किए गए महिला ऐच्छिक ब्यूरो में एक नाबालिग विवाहिता अपनी फरियाद लेकर पहुंची। उसने जो सुनाया उसे जानकर वहां मौजूद लोग सन्‍न रह गए। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे बेच दिया था। जिसने उसे खरीदा (कथित पति) था वो राज उसका सौदा करता था। ब्‍यूरो में मौजूद महिला सिपाहियों ने नाबालिग पीडि़ता की दर्द भरी दास्‍तां सुन कांप गईं। लिखना छोड़ महिला सिपाहियों ने पीडि़ता को हिम्‍मत दिलाया और आंसू पोंछे। एसपी ने थानेदार को पति और पिता को बुलाकर महिला के आरोप की जांच करने का निर्देश दिया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

जानिए क्‍या है पूरा मामला

जानिए क्‍या है पूरा मामला

आरोप है कि मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी (11) वर्ष की नाबालिग बेटी को खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को वर्ष 2014 में बेच दिया। इसके बाद उसे खरीदने वाला युवक उस नाबालिग से देह व्यापार कराने लगा। किशोरी जब भी इसका विरोध करती थी तो उसका कथित पति उसे मारता पीटता था। जब वह भागकर अपने पिता के घर जाती तो वह भी उसे मारपीट कर घर से भगा देता। पीड़िता की मां द्वारा विरोध करने पर उसको भी मारता-पीटता था। जिसके बाद थक हार कर किशोरी कथित पति के घर आ जाती थी।

पति रोज कस्‍टमर लेकर आता और पैसों के लिए नाबालिग को परोस देता

पति रोज कस्‍टमर लेकर आता और पैसों के लिए नाबालिग को परोस देता

पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोज लोगों को घर में बुलाता है और रुपये लेकर उसे लोगों के हवाले कर देता है। मंगलवार को जब शिकायत की जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो वह उसे मारने-पीटने लगा। इस पर किशोरी ने डायल 100 को फोन कर पिता के बारे में शिकायत की।

क्‍या कहना है पुलिस का

क्‍या कहना है पुलिस का

पुलिस ने नाबालिग विवाहिता और उसके कथित पति को थाने बुलाया है। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि पीड़िता के आरोपों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पूरे मामले में एसपी ने संबंधित थाने पर पहुंच कर महिला और उसके पिता के बारे में जानकारी ली। उसके पिता और कथित पति को बुलाकर आरोपों की जांच के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+