खनन माफिया उड़ा रहे हैं SC के आदेश की धज्जियां, पुलिस की मौजूदगी में दबंगई का VIDEO वायरल

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि माफिया ट्रकों को इशारा कर उन्हें निकलो-निकलो कह रहे हैं जिसके बाद ट्रक भी तेज रफ्तार में वहां से फरार हो रहे हैं। VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

मुरादाबाद। खनन माफिया किस कदर हावी हैं इसका पता उस समय चला जब खनन माफियाओं की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके तुरंत बाद ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद कार्रवाई शुरू करते हुए लगभग 24 ट्रक सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

खनन माफिया उड़ा रहे हैं SC के आदेश की धज्जियां, दबंगई का VIDEO वायरल

मुरादाबाद में खनन माफियाओं की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस ने खनन माफियाओं के दो दर्जन ट्रकों को सीज कर दिया। पुलिस के एक्शन के बाद खनन माफिया फरार हो गए है। वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है कि माफिया ट्रकों को इशारा कर उन्हें निकलो-निकलो कह रहे हैं जिसके बाद ट्रक भी तेज रफ्तार में वहां से फरार हो रहे हैं।

खनन माफिया उड़ा रहे हैं SC के आदेश की धज्जियां, दबंगई का VIDEO वायरल

देखिए VIDEO...

बता दें कि सोमवार सुबह खनन माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में दबंगई दिखाते हुए जबरन ओवरलोड ट्रकों को हाइवे से निकाला था। जिसका किसी ने वीडिओ बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। खास बात ये है कि पुलिस अधिकारी कैमरे पर साफ झूठ बोल रहे हैं की ट्रकों को निकाला नहीं जा रहा था बल्कि उन्हें थाने ले जाया जा रहा था जबकि तस्वीर बिल्कुल साफ बयान कर रही है कि ट्रक निकाले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है की खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ये जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+