मौसम विभाग ने UP में 22 अगस्त तक जारी किया अलर्ट, अलगे 24 घंटों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने UP में 22 अगस्त तक जारी किया अलर्ट, अलगे 24 घंटों में होगी भारी बारिश
लखनऊ, 19 अगस्त: चिलचिलाती गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, आज (19 अगस्त) मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ दिनों पहले हुई बारिश की वजह से प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली थी और मौसम भी सुहाना हो गया था।
Recommended Video

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लखनऊ समेत 25 जिलों में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर/देहात, औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत शामिल हैं। यहां बिजली की गरज चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कुछ जिलों में हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून शुरू होने के बाद से आधा समय बीत चुका है। 1 जून 2021 से शुरू हुए मानसून से अब तक 433.8 मिलीमीटर बरसात पूरे प्रदेश में हुई है। जो कि औसत अनुमान से 10% कम है। बताया कि प्रदेश में उमस की तीव्रता 79 है जो कि, 76 होनी चाहिए थी। तो वहीं, बुधवार को बलरामपुर, बहराइच, प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, सीतापुर, प्रतापगढ़ समेत कई जगहों पर 4 सेमी और महोबा, वाराणसी, बाराबंकी में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई थी। आज फिर से बारिश का अनुमान मौसम विभाग के जताया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 हफ्ते बाद 19 अगस्त से दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर एक्टिव होने जा रहा रहे, जिससे बारिश के हालात बन रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications