गर्लफ्रेंड के महंगे शौक ने बना दिया अपराधी, अब जेल में बिताएंगे जिंदगी
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने पांच शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्टूडेंटस हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा कर उसे खुश करने के लिए मोबाइल और चेन लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

सीओ दौराला विजय प्रकाश ने बताया कि आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर जवाहर नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम शुभम पुत्र राकेश, विवेक उर्फ कन्नू पुत्र अरुण, पवन सैनी पुत्र महेन्द्र सैनी, हिमांशु पुत्र रंजीत सिंह और निशान्त पुत्र सुशील निवासी अनूपनगर फाजलपुरहै। सीओ के मुताबिक ये सभी आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से जवाहर नगर में हाइवे के पास खड़े थे। तलाशी में पकड़े आरोपियों के पास से तीन तमंचें, 6 जिन्दा कारतूस, एक छुरी, मोबाइल फोन, दो बाइक और 2900 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि इन्हीं बदमाशों ने रोहटा फ्लाई ओवर के पास प्रियंक नाम के युवक से मोबाइल छीना था। इसके अलावा चेन लूट और महिला से कुंडल लूटने की बात भी पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार की है।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए सभी लुटेरे स्टूडेंटस हैं। इनमें शुभम और हिमांशु बीए के स्टूडेंटस हैं, जबकि कक्षा 12वीं का स्टूटेंड है। इनके अलावा पकड़े गए निशांत और पवन कक्षा 10में पढ़ रहे हैं।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लूटी गई सोने की चेन और कुंडल को बेचकर अपने और अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करते थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि लूटे गए सामान को खरीदने वाले का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications