30 साल में उगाई 12 फीट की मूंछे, 2 घंटे रोज लगाते हैं मूंछों पर मक्खन-मलाई

आगरा। फिल्म शराबी आपको याद होगी, जिसमें अमिताभ डायलॉग देते हैं मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी, वरना न हो। ये तो बात रही फिल्मी दुनिया की, लेकिन असल जिंदगी में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी रमेश चंद्र कुशवाहा को देख कर सभी कहते हैं कि मूछें हों तो रमेश चंद्र कुशवाहा जैसी वरना न हों।

Meet mustache Ramesh Chandra Kushwaha from Agra

रमेश चंद्र कुशवाहा खेती करते है और एक छोटी सी कोठरी में रहते है। रमेश ने लम्बी मूंछें रखने के अपने शौक को जुनून में ढाल दिया और 30 साल की मेहनत के बाद आज उनकी मूछ तकरीबन 12 फ़ीट के आसपास लम्बी है।

Meet mustache Ramesh Chandra Kushwaha from Agra

रमेश चंद्र की मानें तो एक किताब में लंबी मूंछ की कहानी सुन इन्हें प्रेरणा मिली थी और इन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की पर काम न बना। इसके बाद इन्होंने साधु बाबाओं से राय ली और मूंछों को बढ़ाने का तरीका पूछा।

मूंछों को सही रखने के लिए इन्हें करीब दो घंटे का रोज का समय खर्च करना पड़ता है और इसमें लगाने के लिए इन्हें मक्खन मलाई और क्रीम भी इस्तेमाल करनी पड़ती है। बता दें कि इतनी शानदार और लम्बी मूंछों को जो भी देखते है वो कहता है रमेश की मूंछ अजब भी है और गजब भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+