पति के थे नाजायज संबंध, पत्नी ने खुद साजिश रचकर मरवा डाला

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो शक की सुई प्रवीण की पत्नी अनीता की और गई। पुलिस की मानें तो प्रवीण के किसी महिला से अवैध संबंध थे।

मेरठ। पति के अवैध संबंधों से जब एक पत्नी तंग आ गई तो उसने ही पति की हत्या की साजिश रच दी। यह सनसनीखेज मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि आरोपी पत्नी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रही है। जानकारी के मुताबिक परतापुर थानाक्षेत्र के किशनपुरा में 18 दिसंबर को रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात प्रवीण की हत्या हुई थी। 20 दिसंबर को प्रवीण की पत्नी ने थाना टीपी नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

meerut पति के थे नाजायज संबंध, पत्नी ने खुद साजिश रचकर मरवा डाला

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो शक की सुई प्रवीण की पत्नी अनीता की और गई। पुलिस की मानें तो प्रवीण के किसी महिला से अवैध संबंध थे। साथ ही प्रवीण अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान भी नहीं रखता था। इन बातों से अनीता पति से नाराज रहती थी। इसी के चलते उसने अपने करीबियों के साथ मिलकर 18 दिसंबर की रात को प्रवीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दीपक, वासु और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में दबिश दे रही है। ये भी पढ़ें- लेक्चरर बाप ने की नाबालिग बेटी से रेप की कोशिश, रॉड से हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+