मेरठ: शाहिद मंजूर और उनके समर्थकों की बसपा के जब्बार प्रधान गुट से झड़प, दोनों तरफ से हुआ पथराव
नन-फानन में मंजूर समर्थकों ने भागकर जान बचाई और बाद में दोनों ओर से पत्थर चले। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने मंत्री शाहिद मंजूर की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।
मेरठ। किठौर के राधना गांव में मदरसा इस्लामिया के पोलिंग बूथ पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और उनके समर्थक वोट डालने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब शाहिद मंजूर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो बसपा के जब्बार प्रधान भी पहुंचे थे और दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव कर दिया। आनन-फानन में मंजूर समर्थकों ने भागकर जान बचाई और बाद में दोनों ओर से पत्थर चले।

इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने मंत्री शाहिद मंजूर की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा। बताया जा रहा है कि शाहिद मंजूर और उनके समर्थकों के बूथ पर आ जाने से बसपा समर्थकों में रोष था। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications