Meerut Muskan Case: मुस्कान-साहिल की 2 मिनट की मुलाकात, आंखों ही आंखों में बातें, फिर 14 दिन का झटका
Meerut Muskan Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut Crime News) में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput Murder Case Update) में उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है और अब उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी।
पिछले 14 दिन से अलग-अलग बैरकों में बंद मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आमने-सामने लाया गया। महज 2 मिनट की इस मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को देखा, लेकिन कोई बात नहीं की। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों बेहद भावुक नजर आए, लेकिन जेल नियमों के कारण उन्हें अलग-अलग बैरकों में ही रखा गया है।

एक ही बैरक में रहने की गुजारिश हुई खारिज
मुस्कान और साहिल ने एक साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन जेल मैन्युअल के नियमों के चलते यह संभव नहीं हुआ। मेरठ जिला जेल प्रशासन ने साफ किया कि नियमों के तहत ही फैसले लिए जाते हैं।
जेल में क्या कर रहे हैं मुस्कान और साहिल?
जेल में रहते हुए दोनों ने कुछ नया सीखने की इच्छा जताई। मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई सीखने की बात कही। साहिल ने खेती-बाड़ी में रुचि दिखाई। मेरठ जेल प्रशासन ने दोनों की मांग मान ली है और 1 अप्रैल से दोनों अपने-अपने काम सीख रहे हैं।
Saurabh Rajput Murder Case: कैसे हुई थी सौरभ की हत्या?
यह मामला 3 मार्च का है, जब सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी। सीने में कई बार चाकू से वार किया और फिर गर्दन काट दी। शव के 15 टुकड़े किए और पानी वाले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया। हत्या के बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए। वापस लौटकर मुस्कान ने परिजनों को हत्या की बात बताई, जिससे पूरा मामला खुल गया। पुलिस जांच में यह प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या साबित हुई। अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस खौफनाक मर्डर केस में आगे क्या फैसला सुनाती है।












Click it and Unblock the Notifications