मेरठ: लग्जरी गाडियों को चुराता था ये गैंग, क्राइम ब्रांच के सिपाही को भी जाता था पैसा

मेरठ। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमे दो अलग अलग थानों की पुलिस ने वाहन चोरो को धर दबोचा। पुलिस ने इन दो वाहन चोरो के गिरोह से आधा दर्जन से ज़्यादा लग्जरी गाड़िया बरामद की है। मेरठ के थाना मवाना और थाना सदर बाज़ार पुलिस को बडी कामयाबी मिली।

Meerut police arrested two gang of luxury car robbers

एसएसपी राजेश पांडे ने बताया कि वाहन चोर गिरोह को थाना सदर बाज़ार पुलिस ने पकड़ा है उस गिरोह के पास से इलाहबाद हाई कोर्ट की लाल बत्ती लगी इनोवा कार बरामद की है जोकि कुछ दिन पहले ग़ाज़ियाबाद के इंद्रानगर से चोरी की गई थी। वहीं पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए वाहन चोर क्राइम ब्रांच के एक सिपाही को भी इस गोरखधंधे की एवज में पैसे दे रहे थे पुलिस अधिकारी इसकी जांच कराने की बात कर रहे हैं।

Meerut police arrested two gang of luxury car robbers

एसएसपी ने बताया कि पहले वाहन चोर मेरठ शहर के बीच में चोरी के इन वाहनों को काटा करते थे लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद इन वाहन चोरो ने देहात के इलाको को अपना कार्यक्षेत्र बना लिया है और चोरी के वाहनों के पुर्ज़े अलग अलग करके ये लोग दिल्ली समेत अन्य इलाको में सप्लाई करते है। मवाना थाना पुलिस ने ऐसे दो वाहन चोरो को पकड़ा तो मेरठ की थाना सदर बाजार पुलिस ने भी हाई कोर्ट की इनोवा गाडी चुराने वाले दो शातिरों को पकड़ा। वहीं जिस तरह मेरठ में चोरी की गाड़ियां खपाने का बड़ा धंधा चल रहा है पुलिस ने उस पर भी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने का दावा भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+