मेरठ: थाने के अंदर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, वीडियो हुआ वायरल

मेरठ। केंद्र सराकर भले ही तीन तलाक को लेकर सख्य हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाने के अंदर ही तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसे तीन तलाक दे दिया। लिसाड़ी गेट थाने के अंदर तलाक देते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। वायरल वीडियो में शौहर तीन बार तलाक़ शब्द बोलता दिखाई दे रहा है।

Meerut: Husband has gives triple talaq to wife inside police station

मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को शालीमार गार्डन निवासी आसिफ की शादी तराना के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। बता दें कि तराना का लालकुर्ति निवासी फैसल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बता दें कि शुक्रावर को आसिफ ने तराना और फैसल को एक साथ पकड़ लिया था। इसके बाद विवाद भी हुआ और मामले में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत भी हुई। लेकिन कोई बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया।

शुक्रवार को रात के समय तराना और आसिफ के बीच थाने में ही विवाद हो गया। इसके बाद आसिफ ने अपनी पत्नी तराना को पुलिस के सामने थाने में ही तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। थाने के अंदर तलाक देने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पति आसिफ ने अपनी पत्नी तराना को तीन बात तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

वहीं, इस मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह की मानें तो दोनों पक्षों में समझौता हुआ था और लिखित में थाने में देकर गए है। इसके बाद तलाक दिया गया होगा। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। पीड़िता कोई कार्रवाई करना चाहती है तो पुलिस इसमें मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+