VIDEO: रशियन डांसरों के साथ अस्पताल में डॉक्टरों ने छलकाए जाम, एंबुलेंस ढोती रही शराब
मनोरंजन के लिए रशियन डांसरों का बैली डांस भी रखा गया और इस सबके बीच एंबुलेंस डॉक्टरों की शराब ढोने में लगाई गई।
मेरठ। मरीजों के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर कितने संस्कारवान हैं, इसकी नजीर मेरठ के मेडीकल कॉलेज में देखने को मिली। यहां बीते दो दिनों से ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन 1992 बैच के डाक्टरों का सिल्वर जुबली सेलेब्रेशन चल रहा है। मेडीकल कॉलेज के परिसर में इस दौरान जमकर धमाल हुआ, खुले आसमान में शराब के जाम छलके और नाच-गाना हुआ। मनोरंजन के लिए रशियन डांसरों का बैली डांस भी रखा गया और इस सबके बीच एंबुलेंस डॉक्टरों की शराब ढोने में लगाई गई। मेडीकल कॉलेजों की एंबुलेंस को कार्यक्रम में खाने-पीने का सामान ढोने के लिए तैनात किया गया था। एक एंबुलेंस में शराब की पेटियां इस कार्यक्रम के लिए बाहर से मंगाई गईं। ये शराब कार्यक्रम स्थल पर लगे वाइन काउंटर पर सप्लाई की जा रही हैं।

बता दें ये वही मेडीकल कॉलेज है जहां डॉक्टरों का टोटा है। बीते कई दिनों से आधे से ज्यादा डॉक्टर सर्दी की छुट्टियों पर हैं और मरीजों को ना दवा मयस्सर है और ना इलाज। ऑपरेशन के मरीज हर रोज लौट रहे है लेकिन मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस में शराब की पेटियां ढोई जा रही हैं। ये स्वास्थ्य महकमे में प्रदेश की सरकार जो सुधार के दावे कर रही है, उसकी एक भद्दी तस्वीर है। हालाकि इस मामले का खुद सीएम ने संज्ञान ले लिया है और मेडिकल प्रसाशन से जांच रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications