मेरठ: गोकशी की सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, एक बदमाश घायल
मेरठ। मेरठ में बुधवार की अहले सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की शुरुआत बदमाशों की फायरिंग से शुरू हुई। बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग कर दी। काफी देर चली इस गोलीबारी में एक बदमाश को गोली लग गई। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

मामला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के ललियाना गांव के जंगल का है। यहां गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को देखते ही बदमाशों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों को घेराबंदी कर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश जाकिर उर्फ साबू को गोली लग गई जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घंटों तक फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने जाकिर की निशानदेही पर गाय का एक कुंटल मीट बरामद किया। साथ ही अवैध हथियार भी बरामद किए गए। आपको बता दें कि यह गिरोह पिछले काफी समय से गोकशी की घटनाओं में लिप्त था। जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल गई थी। फिलहाल पुलिस जाकिर के निशानदेही पर इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- हरदोई: बेबस मां रो-रोकर मांग रही बेटे की हत्या का इंसाफ, पुलिस दे रही ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications