हरदोई: बेबस मां रो-रोकर मांग रही बेटे की हत्या का इंसाफ, पुलिस दे रही ये जवाब
हरदोई। प्रदेश में प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। एक ऐसा ही मामला हरदोई जिले से सामने आया है जिसमें पुलिस की कार्रवाई में ढील बरतने की वजह से आहत एक परिवार अनशन में बैठ गया। अनशन में बैठी मां अपने बेटे की हत्या को लेकर इंसाफ की गुहार लगा रही थी। अनशन के दौरान मां की हालत बिगड़ती देखकर पुलिसवाले अलर्ट हो गए और जल्दबाजी में उन्हें समझाबुझा कर घर पहुंचाया।

दरअसल मामला हरदोई के पिहानी के ग्राम का है जहां रामलड़ैते पुत्र श्यामसुंदर अपने पुत्र की हत्या प्रकरण का खुलासा न होने व हत्या को लेकर कार्रवाई में पुलिसिया ढील से आहत पूरा परिवार ही अनशन पर बैठ गया। परिवार का कहना था कि वो कई समस्याओं से जूझ रहा है।

उन्होंने डायमंड बैंक संचालक द्वारा सम्पूर्ण भुगतान यथाशीघ्र न देकर फर्जी चेक उपलब्ध कराने की शिकायत पर पुलिस के लचर रवैये से आहत होकर आज सुबह दस बजे से गर्भवती पत्नी व छ: वर्षीय पुत्री सहित समूचे परिवार को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। अनशन पर बैठी मां की तबीयत खराब होती देख सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ हरियावां समझाने आए जिसके बाद बड़ी मुश्किल से परिवार मानने को राजी हुआ।
ये भी पढ़ें- बिना वीजा भारत में घुसी मॉडल संग IPS अधिकारी की फोटो वायरल












Click it and Unblock the Notifications