VIDEO: पुरानी रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दोहरे हत्याकांड से दहल उठा मेरठ
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार की रात को हुए दोहरे हत्या कांड से शहर दहल उठा। सरेआम हुए इस डबल मर्डर से इलाके में खौफ व्याप्त हो गया। मेरठ के इस व्यस्त इलाके में एक दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाश बड़ी ही आसानी से फरार हो गए, जबकि पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई। मेरठ में हुए डबल मर्डर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। इस दोहरे हत्याकांड ने अपराधियों पर एनकाउंटर के जरिए अपना खौफ बैठाने का दावा करने वाली यूपी पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

मामला मेरठ के थाना नौचन्दी क्षेत्र के ढवाईनगर इलाके का है। यहां सलीम नाम का एक व्यक्ति डेरी चलाी कर दूध का व्यापार करता था। गुरुवार देर शाम जब सलीम अपनी डेरी पर बैठा था तभी एक मोटरसाईकिल पर सवार दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमे सलीम और उसकी डेरी पर काम करने वाले युवक सनी को कई गोलियां लगी। गोली लगने से डेरी पर काम करने वाले सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलीम को आननफानन में नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान सलीम ने भी दम तोड़ दिया ।
पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह!
इस घटना के बाद से जहां इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है तो वहीं स्थानीय लोग खौफजदा हैं। घटना की सूचना मिलने पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और बाकी बात पुलिस जांच में साफ हो जाएगी। साथ ही पुलिस जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा भी कर रही है। बहरहाल, इस सनसीखेज वारदात ने अपराधियों पर नकेल कसने का दम भरने वाली पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है। अब देखना ये होगा कि आखिर ये हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में कब तक आ पाते है।












Click it and Unblock the Notifications