मेरठ हत्याकांड: आखिर कहां है सौरभ-मुस्कान की 6 साल की बेटी, अब किसके साथ रहेगी? परिवार वालों ने तोड़ी चुप्पी

Meerut Saurabh Rajput Death: 'मेरे पापा ड्रम में हैं', ये शब्द मेरठ के पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी की छह वर्षीय बेटी की है। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा मारे गए सौरभ राजपूत की मां ने दावा करते हुए कहा था कि छोटी सी बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था। उसने पड़ोसियों को बताया था कि उसके पापा (सौरभ) ड्रम में हैं। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर सौरभ और मुस्कान की बेटी फिलहाल कहां है और किसके साथ रहेगी?

सौरभ-मुस्कान की बेटी पीहू सहमी और डरी हुई है। अपने माता-पिता की टीवी पर तस्वीर देखकर...वो अपने नाना-नानी को कहती है कि ''आप लोग मुझे झूठ बोल रहे हैं, मेरे पापा ड्रम में थे और अब वो स्टार बन गए हैं। मां को पुलिस अंकल ले गए, अब कोई नहीं आएगा, आप झूठे हैं...।''

Meerut

फिलहाल कहां रह रही है सौरभ-मुस्कान की बेटी?

सौरभ राजपूत की बेटी पीहू 3 मार्च 2025 से नाना प्रमोद रस्तोगी और नानी कविता रस्तोगी के साथ उनके इंद्रानगर वाले घर पर है। 18 मार्च को सौरभ का शव मिलने के बाद से प्रमोद और कविता के घर पर मीडिया वालों का आना-जाना लगा रहता है, जिसकी वजह से पीहू परेशान रहती है।

पीहू की नानी यानी मुस्कान की मां कविता रस्तोगी कहती हैं कि आज भी जब दरवाजे पर घंटी बजती है तो पीहू को लगता है कि उसके मां-पापा आए हैं और वो दौड़ी-दौड़ी जाती है। वो हर दिन अपने मां-पापा के बारे में पूछती है और हम उसके सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं।

किसके पास रहेगी सौरभ-मुस्कान की बेटी पीहू?

जैसा कि हमने आपको बताया कि फिलहाल सौरभ-मुस्कान की बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रह रही है। लेकिन सौरभ राजपूत के परिवार वाले अपनी पोती को अपने साथ रखना चाहते हैं। सौरभ के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर 26 मार्च 2025 को तेरहवीं बनाई गई।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सौरभ के बबलू ने कहा, ''हमारा परिवार भाई की निशानी पीहू को अपने साथ घर पर रखना चाहता है। हम बिल्कुल नहीं चाहते कि मुस्कान के परिवार वाले उसे वसी परवरिश दें...जैसी उन्होंने अपनी बेटी को दी है। हत्या में मुस्कान के माता-पिता भी शामिल हैं।''

'पीहू से यही कहेंगे कि उसके मम्मी-पापा लंदन में हैं'

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए मुस्कान के माता-पिता ने कहा, ''हमारी पूरी कोशिश ये है कि पीहू को इस कड़वे सच का पता कभी ना चले। जब-तक पीहू बड़ी और समझदार नहीं हो जाती, तब-तब हम उसको यही कहेंगे कि उसके मम्मा-पापा लंदन में हैं। हम नहीं चाहते कि उसकी मां के किए का असर पीहू की जिंदगी पर पड़ें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+