भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हैंड ग्रेनेड से हमला, चलाई अंधाधुंध गोलियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक संगीत सोम पर बीती रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने संगीत सोम के घर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया और गोली चलानी शुरू कर दी। वहीं इस घटना के बारे में संगीत सोम का कहना है कि मुझे किसी भी तरह की धमकी नहीं दी गई है, लेकिन हां दो साल पहले मुझे एक फोन आया था जिसमे कहा गया था कि मुझे हैंड ग्रेनेड से मार दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आला पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंच गए है।

आधी रात में हमला

आधी रात में हमला

जिस समय ये घटना घटी उस से कुछ देर पहले ही भाजपा विधायक क्षेत्र से अपने आवास लौटे थे घटना की सूचना मिलते ही जिले की सभी आलाधिकारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहके ओर घटना की जांच में जुट गए। मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम का एक आवास मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के कैंट एरिया में भी मौजूद है संगीत सोम रात्रि 12 बजे के आसपास अपने इस आवास पर पहुचे उनके घर पहुचने के कुछ देर बाद ही मैन गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें आयी उस वक़्त गेट पर एक सुरक्षाकर्मी मौजूद था अन्य सुरक्षा कर्मी आवास के अंदर थे

दो साल पहले मिली थी धमकी

दो साल पहले मिली थी धमकी

बताया गया कि स्विफ्ट गाड़ी में सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की ओर एक हैंड ग्रेनेड गेट के अंदर फेंका जो कि विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी के नीचे जाकर गिरा सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे पुलिस ने हैंड ग्रेडेड को निष्क्रिय करने के लिए उसे पानी की एक बाल्टी में डलवा दिया इसके अलावा फॉरेंसिक जांच दल भी मौके पर पहुच कर मामले की जांच में जुट गया विधायक का कहना है कि दो साल पहले भी विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी

आर्मी इलाके में है घर

आर्मी इलाके में है घर

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था जिसने गेट पर फायरिंग की पुलिस को।मौके से कुल 4 खाली खोके भी मिले है। खास बात ये भी है कि जिस जगह विधायक का घर है वो आर्मी का इलाका है और खुद विधायक को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है इसके बावजूद इस तरह की घटना के सवालों को जन्म देती है ।

फॉरेंसिक टीम कर रही है पड़ताल

फॉरेंसिक टीम कर रही है पड़ताल

मेरठ के एसएसपी ने बताया कि हमे घटना की जानकारी मिली जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। संगीत सोम के घर स्थित सुरक्षाकर्मी ने बताया कि यह घटना देर रात 12.45 बजे की है। हमे मौके से खाली बुलेट शेल मिली है, जिसके बाद हमने पूरे इलाके की जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम को बुला लिया है। मौके पर हमे एक हैंड ग्रेनेड भी मिला है। गार्ड के केबिन और मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे और जल्द ही इस हमले के पीछे शामिल बदमाशों की धरपकड़ करेंगे।

इसे भी पढ़ें- मुस्लिम लड़के से दोस्ती की वजह से लड़की के साथ बजरंग दल ने की मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+