मुस्लिम आरक्षण और बैकलॉग भर्तियों पर क्या बोलीं मायावती? रिजर्वेशन को लेकर की 'ईमानदारी' की बात
मुस्लिम आरक्षण और बैकलॉग भर्तियों को लेकर पूर्व सीएम व बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार से अपील की है। उन्होंने आरक्षण नीति में पारदर्शिता रखने की भी बात की।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमों ने मुस्लिम आरक्षण को समर्थन दिया है। बीएसपी प्रमुख ने भोपाल में पीएम मोदी के उस बयान का सांकेतिक रूप से समर्थन भी किया, जिसमें पीएम ने मुसलमानों के पिछड़ेपन को दूर करने की बात कही थी। सरकार से अपनी अपील में बीएसपी नेता ने कहा कि भाजपा को आरक्षण का विरोध छोड़ देना चाहिए और मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहिए।
शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मुस्लिम आरक्षण और बैकलॉग भर्तियों को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार से अपील करते हुए मुलमानों के लिए आरक्षण लागू करने की अपील की। बसपा अध्यक्ष मायावती का ये ट्वीट पीएम मोदी के भोपाल में दिए एक बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 80 प्रतिशत भारतीय मुसलमान पिछड़े वर्गों से आते हैं।

अपने ट्वीट में बीएसपी नेता ने कहा कि भाजपा को आरक्षण नीति और बैकलॉग की भर्तियां "ईमानदारी से" करनी चाहिए। बता दें इससे पहले पीएम मोदी ने मुस्लिम आरक्षण पर कहा, " 80 प्रतिशत मुसलमान 'पसमांदा, पिछड़े, शोषित' हैं, उस कड़वी सच्चाई को स्वीकार करना है जो मुसलमानों के लिए आरक्षण की आवश्यकता का समर्थन करती है।" पीएम मोदी ने 27 जून को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए ये बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications