मायावती बोलीं-भीम आर्मी भाजपा का ही प्रोडक्‍ट है, मेरे भाई का उससे कुछ लेना देना नहीं

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा पर भाई का नाम आने पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि खूफिया विभाग की रिपोर्ट झूठी है।

लखनऊ। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा पर भाई का नाम आने पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि खूफिया विभाग की रिपोर्ट झूठी है।

मायावती बोलीं-भीम आर्मी भाजपा का ही प्रोक्‍डट है, मेरे भाई का उससे कुछ लेना देना नहीं

उन्‍होंने कहा कि मेरे भाई आनंद का चंद्रशेखर से कोई संबंध नहीं है। सहारनपुर की घटना पर राजनैतिक द्वेष से प्रेरित है, भीम आर्मी बीजेपी का ही प्रोडक्ट है।

आपको बताते चलें कि सहारनपुर में हिंसा भड़काने का आरोप जिस संगठन भीम आर्मी पर लग रहा है उसको लेकर यूपी की खुफिया एजेंसी पुलिस ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी लगातार भीम आर्मी की मदद करती रही है। सहारनपुर पिछले तीन दिन से सुलग रहा है।

रिपोर्ट यह बात कही गई है कि मायावती के भाई आनंद कुमार भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर के लगातार संपर्क में रहे हैं। बड़ी बात ये है कि सहारनपुर में हुए बवाल के बाद भी मायावती के भाई आनंद कुमार चंद्रशेखर के संपर्क में थे और किसी तीसरे आदमी के जरिए दोनों में बात होती रही। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीएसपी नहीं चाहती थी कि भीम आर्मी उसके लिए चुनौती बने। पर बसपा भीम आर्मी को अकेला भी नहीं छोड़ना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+