'BSP सरकार में भाजपा-सपा से हुए बेहतर काम', बीएसपी चीफ Mayawati ने ट्वीट कर कहा

BSP Chief Mayawati: जल्द ही उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर है। तो वहीं, इस बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) ने सपा-भाजपा और कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। मायावती ने कहा, 'गंगा एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट उनके शासनकाल में ही बन जाता अगर कांग्रेस ने थोड़ा सहयोग किया होता।'

BSP Chief Mayawati

बीएसपी चीफ मायावती ने बुधवार 23 नवंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा, 'यूपी में बीएसपी सरकार में लोगों को रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त नए पक्के मकान व भूमि आदि भी फ्री में लाखों परिवारों को आवंटित करके यहां गरीबों का जीवन धन्य होते हुए सभी ने देखा, किन्तु पहले सपा व अब भाजपा सरकार में भी वैसी खास प्रगति क्यों नहीं?'

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, 'यूपी में देशी व विदेशी पूंजीनिवेश के लिए सरकार का अनवरत प्रयास जरूरी, किन्तु यह केवल खेती भूमि के अधिग्रहण तथा राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। यूपी जैसे अति-गरीबों के पिछड़े प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में वैसी ही तेज प्रगति भी लोगों को दिखनी चाहिए।'

तीसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, 'यूपी की समग्र प्रगति, विकास व लोगों की रोजी-रोटी के साथ ही उनकी सुरक्षा व आत्म-सम्मान के लिए बीएसपी की हुकूमत मे जो कुछ खास काम किया वह अपने बलबूते पर किया गया। यमुना के साथ गंगा एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट भी तब बन जाता अगर केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने थोड़ा सहयोग किया होता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+