विपक्ष में बैठने को तैयार, लेकिन BJP से गठबंधन नहीं- मायावती

कानपुर में बसपा की रैली में जमकर गरजी मायावती ,बोली सपा सरकार में काम नहीं अपराध बोलता है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में थोक के भाव में अधिकारियों का तबादला होता रहा है।

कानपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से समाजावादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सपा सरकार में जंगलराज व्याप्त रहा है, यहां चोरी, लूट, अपहरण, हत्या, जमीनों पर अवैध कब्जे सहित तमाम सांप्रदायिक घटनाएं अपने चरम पर रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश में 500 से अधिक सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन की बात पर मायावती ने कहा कि हम विपक्ष में बैठ सकते हैं लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

mayawati

मायावती के भाषण के मुख्य बिंदु

  • एक लाख से अधिक नए नलकूपों को पानी से जोड़ा गया है हमारी सरकार में
  • 12 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है
  • ऐसी स्थिति में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का भाजपा सरकार में लागू होना नामुमकिन है।
  • आतंकवाद के नाम पर पूरे देश में खासकर की अल्पसंख्यक समाज के लोगों को शक की नजर से देखा जा रहा है।
  • गोरक्षा, लव जेहाद, संस्कृति के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है।
  • मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व तीन तलाक के मुद्दों में जो दखल किया जा रहा है हम उससे सहमत नहीं हैं।
  • हमारी पार्टी इन वर्गों के आरक्षण को बरकरार रखने के साथ अन्य वर्गों के गरीब वर्गों को आरक्षण देने की पक्षधर रही है।
  • फिर ना जाने कितने रोहित वेमुला कांड होंगे इसका आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है।
  • अगर भाजपा प्रदेश में आई तो वह अपने आरएसएस के एजेंडे पर चलकर या तो आपके आरक्षण को खत्म कर देगी या फिर प्रभावहीन बना देगी।
  • पिछड़े वर्ग पर आए दिन अन्यान हो रहा है, इसका उदाहरण हैदराबाद का दलित रोहित वेमुला व गुजरात का उना कांड है।
  • प्राइवेट सेक्टर में इन पिछड़े वर्गों के आरक्षण को खत्म कर दिया है।
  • आरएसएस के एजेंडे पर चलकर केंद्र सरकार पिछड़े वर्गों की सरकारी नौकरी में आरक्षण को अभी तक प्रभावहीन बनाया हुआ है।
  • अगर भाजपा की सरकार आई तो आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, इसके बाद ना जाने कितने रोहित वेमुला व उना कांड होंगे।
  • पूरे देश के दलित वर्ग के लोग रोहित वेमुला और उना का कांड आसानी से नहीं भुलाएंगे।
  • भाजपा ने अपने करीबी धन्नासेठों को पहले से भी कई गुना मालामाल और धनवान बना दिया है।
  • भाजपा के वायदे हवा हवाई और कोरे जुमलेबाजी साबित हुए हैं।
  • भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी लेकिन उसे पूरा नहीं किया।
  • भाजपा ने कहा था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 100 दिनों के भीतर कालाधन लाकर हर
  • गरीब के खाते में 15-20 लाख रुपए दिए जाएंगे, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया।
  • भाजपा ने जो चुनावी वायदे किए थे उसे पूरा नहीं किया है
  • मुलायम सिंह ने अपने पुत्र मोह में अपने भाई को कदम-कदम पर जनता के सामने अपमानित किया है।
  • हर मामले में सपा सरकार अति निराशाजनक साबित हुई है, इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा।
  • सपा सरकार में काम कम और अपराध ज्यादा बोलता रहा है।
  • सरकार अधिकारी यहां थोक के भाव में बदलते रहे हैं,
  • तमाम बसपा की योजनाओं को नाम बदलकर चलाया जा रहा है, समाजवादी पेंशन योजना का नाम महामाया पेंशन योजना थी।
  • जो भी विकास के काम शुरु हुए हैं उसे बसपा की सरकार में शुरु किया गया था।
  • जनता के पैसों को प्रचार में खर्च किया गया, इस पैसे को लोगों के विकास के कामों में किया जा सकता था।
  • सपा सरकार में हर तरफ असुरक्षा और आतंक का माहौल व्याप्त रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+