UP News: मायावती एक बार फिर से बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं, जानिए क्या बोली

UP News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा उनके हाल के बयान के बाद हुई है। जिसमें उन्होंने कहा था कि सक्रिय राजनीति से दूर जाने की उनकी कोई योजना नहीं है। 68 वर्षीय उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सेवानिवृत्ति के बारे में किसी भी अफवाह को दृढ़ता से खारिज कर दिया।

मायावती ने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं ले रही हूं और जातिवादी मीडिया मेरे खिलाफ ऐसी फर्जी खबरें फैला रहा है'। उन्होंने बीएसपी के मिशन और इसके आधारभूत मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

mayawati

सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में मायावती ने अंबेडकरवादी आंदोलन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने लिखा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और आदरणीय कांशीराम जी जैसे बहुजनों के अंबेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को नाकाम करने के लिए बसपा के स्वाभिमान और आत्मसम्मान आंदोलन के प्रति अपनी अंतिम सांस तक समर्पित रहने का मेरा फैसला अटल है।

उन्होंने आगे साफ किया कि उनके राजनीतिक पद से हटने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति से मेरे संन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं है। जब से पार्टी ने मेरी अनुपस्थिति या गंभीर अस्वस्थता में आकाश आनंद को बीएसपी का उत्तराधिकारी बनाया है। तब से जातिवादी मीडिया ऐसी झूठी खबरें फैला रहा है। जिससे लोगों को सावधान रहना चाहिए।

मायावती ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उनके नाम पर विचार किए जाने की पिछली अफवाहों पर भी बात की है। उन्होंने बताया कि कांशीराम ने पहले भी इसी तरह का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। क्योंकि इसका मतलब था कि उन्हें सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना होगा। जो उनके और पार्टी के लिए उनके विजन के लिए अस्वीकार्य था।

उन्होंने सवाल किया कि हालांकि पहले भी मुझे राष्ट्रपति बनाए जाने की अफवाहें फैलाई गई थी। जबकि कांशीराम ने भी इसी तरह के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि राष्ट्रपति बनने का मतलब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना है। जो पार्टी के हित में उन्हें स्वीकार्य नहीं था। फिर उनके शिष्य के लिए इसे स्वीकार करना कैसे संभव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+