मायावती ने समर्थकों से की अपील, बोलीं- हताशा के बाद हिंसा कर रहे विरोधी, अपना संयम नहीं खोना

लखनऊ, 03 मार्च: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि विरोधियों पर निराशा व हताशा के बाद हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण का आरोप लगाते हुए समर्थकों और जनता से अपना संयम नहीं खोने की अपील की है।

Mayawati appeals to supporters and public not to lose patience

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है। अपने ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।'

वहीं, दूसरे ट्वीट में समर्थकों और जनता से अपील करते हुए मायावती ने कहा,

यूपी में अब तक पांच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं, जिससे लोगों को अपना संयम नहीं खोना है बल्कि ऐसी पार्टियों को वोट की मार के जरिए अपनी मजबूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहना है।

इतना ही नहीं, अपने तीसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'महिला सम्मन व लोगों को सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है, जिस मामले में केवल बीएसपी का रिकार्ड ही बेहतरीन रहा है। यह याद रखने की बात है ताकि आने वाला समय भी, वर्तमान की तरह, संकट व जुमलेबाजी के चक्रव्यू में ही न फंसा रह जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+