उत्तर प्रदेश में हर तरफ भय, अपराध और आतंक का माहौल- मायावती
मायावती ने बलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर बोला हमला, बोलीं सपा सरकार में हर तरफ अपराध औऱ आतंक का बोलबाला।
बलिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा अपराध नियंत्रण के मामले में दागी चेहरा रहा है, बसपा सरकार आएगी तो एक बार फिर से कानून का राज कायम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गुंडा टैक्स वसूल रही है और अपराध का बोलबाला है, प्रदेश में आतंक और असुरक्षा का माहौल है। मायवती ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता का पैसा आधी अधूरी योजनाओं के प्रचार में बर्बाद कर दिया, प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे व असुरक्षा और आतंक का माहौल ही रहा है सपा सरकार में।

मायावती के भाषण के मुख्य अंश
- सरकारी अधिकारी थोक के भाव में ही बदलते रहे हैं
- सपा का कार्यकाल निराशाजनकर रहा है
- पौने तीन सालों में मोदी सरकार नें कोई काम नहीं किया है
- भाजपा ने किसी का कर्जा माफ नही किया
- बड़े बड़े धना सेठो का पैसा भाजपा नें पहले ही सफ़ेद कर दिया था
- मुलायम सिंह यादव नें अपने पुत्र मोह में अपने भाई शिवपाल यादव को अपमान किया है
- शिवपाल का अपमान करना सपा को भारी पड़ेगा
- सपा के दोनों खेमे एक दूसरे के खिलाफ काम कर रहे हैं, जिसके चलते सपा का वोटबैंक दो हिस्सों में बंट गया है
- मुसलमानों को सपा को अपना वोट देकर उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए
- सपा वोट देने से भाजपा को फायदा होगा और वह एक बार फिर से सत्ता में आ जाएगी, लिहाजा भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सब लोग एकजुट होकर बसपा को दें।
- प्रधान मंत्री और उनके नंबर 1 के चेले अमित शाह भी प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिस कर रहे है












Click it and Unblock the Notifications