जयमाल के ठीक पहले दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन बोली- नहीं करनी शादी
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी करने से इंकार करते ही बारात में हड़कंप मच गया। बारात के पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के द्वारा बरातियों का स्वागत किया जा रहा था बरातियों को मीठा पानी पिलाया जा रहा था। इस बीच कुछ बराती शराब के नशे में धुत में थे। जिसमें दूल्हा भी शराब पिये हुए था। पहले बारातियों ने पहले आपस मे मारपीट की फिर दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरी बारात में भगदड़ मच गई। कुछ बाराती मौका देखकर फरार हो हए।

मामला जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के रहने वाले सुभाष ने अपनी पुत्री सीमा की शादी जिले के रहने वाले मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के मोहमदाबाद गांव के रहने वाले चन्दन राजभर से तय की थी। चन्दन राजभर अपनी बारात लेकर कल जब दुल्हन के घर पहुँच तो वह अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत था।और पानी पीने के विवाद को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसे देखकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जब शादी से पहले वह इस तरीके की हरकतें कर रहा है तो शादी के बाद क्या करेगा दुल्हन ने बताया कि जब उसके पिताजी लड़के को दरवाजे पर तिलक की रस्म निभाने के लिए गए थे, तो वहां भी लड़के वालों ने हमारे परिवार के साथ में बदतमीजी की थी। वहीं लड़की के इस फैसले पर उसके परिवार वालों ने उसका साथ दिया है। दूल्हे का कहना है कि वह अभी भी शादी करने के लिए तैयार है। वह कभी भी नहीं चाह रहा था कि उसकी शादी ना हो। दूल्हे ने दुल्हन के आरोपों को गलत बताया है।
ये भी पढ़े-सपा नेता के बेटे ने पेट में गोली मारकर की खुदकुशी, घरवालों ने बताया अजीब कारण












Click it and Unblock the Notifications