शादी की खुशियों पर गिरा पाकिस्तान का मोर्टार, चंदौली के शहीद के घर में मातम

चंदौली। जम्मू कश्मीर में भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की जा रही फायरिंग में उत्तर प्रदेश के चंदौली का भी एक जवान शहीद हो गया। चंदौली जिले के नदेसर गांव का रहने वाला चन्दन राय इन्डियन आर्मी के सिग्नल कोर में रेडियो ऑपरेटर के पद पर पुंछ के मेंडर में तैनात थे।

Martyr Chandan Rai of Chandauli was to get married in April, Uttar Pradesh

चन्दन राय शनिवार की शाम पाकिस्तान की तरफ किये गए मोर्टार के हमले में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद शहीद हो गए थे। चन्दन राय के शहीद होने की सूचना उनके साथी ने फोन पर परिजनों को दी।

Martyr Chandan Rai of Chandauli was to get married in April, Uttar Pradesh

सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 2011 में सेना में भर्ती हुए चन्दन राय की शादी इसी साल अप्रैल में होनी थी।

Martyr Chandan Rai of Chandauli was to get married in April, Uttar Pradesh

फरवरी में इनका तिलक समारोह था जिसके लिए 15 फ़रवरी को चन्दन छुट्टी आने वाले थे। चन्दन के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के लोग भी गांव पहुंच गए। उधर शहीद के परिजनों और गांव वालो ने सरकार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए चन्दन के भाई को नौकरी देने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+