VIDEO: लड़की की बुआ को एक बाराती ने मार दिया थप्पड़ तो घर की बजाए थाने में हुई शादी

देर रात शादी की रस्मों के दौरान द्वारचार के समय बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने दुल्हन की बुआ को थप्पड़ मार दिया, जिससे बात बिगड़ गई।

कन्नौज। कन्नौज में देर रात अगवानी के बाद किसी ने दुल्हन की बुआ को थप्पड़ मार दिया। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद पंचायत हुई और कोतवाली में शादी कराई गई। इसमें पुलिसकर्मी बराती बने और कुछ देर के लिए कोतवाली का माहौल समारोह में तब्दील हो गया। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है जहां नई बस्ती के अनूप की शादी थी। कन्या पक्ष के लोग कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असालतगंज से आए थे। देर रात शादी की रस्मों के दौरान द्वारचार के समय बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने दुल्हन प्रियंका की बुआ को थप्पड़ मार दिया, जिससे बात बिगड़ गई। नाराज कन्या पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर जाने लगे। दूल्हे ने सौरिख तिराहे पर दुल्हन के पिता को पकड़ लिया। सभी को वापस बुलाकर शादी करवाने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो कस्बा इंचार्ज शिव राम सिंह दुल्हन के पिता और दूल्हे को कोतवाली ले आए।

Marriage complete at Police Station due to Minor dispute in Kannauj

घटना से पूरे दिन कई लोग कोतवाली में डटे रहे। दूल्हे ने कहा कि कन्या के पिता रिश्ते में उसके मामा लगते हैं। उनको लड़की को वापस बुलाकर शादी करानी चाहिए। बुआ के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। वहीं कन्या के पिता ने बताया कि उनकी बहन की बेइज्जती हो गई है। उनकी सहमति के बाद ही अब शादी होगी। दोनों पक्षों के कोतवाली पहुंचने के बाद पंचायत शुरू हो गई। देर रात दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। इसके बाद कोतवाली में ही फेरे पड़े और कोतवाली में ही शादी की सभी रस्मे अदा करवाकर दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+