एक्टर सलमान खान की फोटो लगी अंबेडकर विश्वविद्यालय की मार्कशीट वायरल

आगरा। यूं तो आगरा अंबेडकर विश्वविद्यालय हमेशा से अपनी कमियों की वजह से चर्चा में रहा है लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। दरअसल अलीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र जावीद खान जिसकी मार्कशीट आगरा अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा दी गई थी उस पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फोटो लगी हुई है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Marksheet with pic of Salman Khan viral in Agra, Uttar Pradesh.

सलमान खान की तस्वीर लगी मार्कशीट खूब सोशल साइट पर जमकर वायरल हो रही है। आगरा डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में ये गड़बड़ी और लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है । सलमान खान की तस्वीर लगी मार्कशीट को अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई है । इस मार्कशीट में 35 प्रतिशत अंक दिए है।

आगरा अंबेडकर विश्विद्यालय के कुलपति अरविंद दीक्षित ने बताया कि ये मामला संज्ञान में आया है। ये मार्कशीट का मामला जब संज्ञान में आया था तो मार्कशीट पर उसी छात्र की फोटो लगी हुई थी। मैं ये नहीं कह सकता कि पूर्व में सलमान खान की फोटो थी या नही लेकिन अब उसी छात्र की तस्वीर लगी है जिसकी ये मार्कशीट है।अगर कोई कट पेस्ट करता है तो उसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+