PCS Transfer List: यूपी में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 120 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश में 120 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं। आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बाद अब मंगलवार को 120 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, इससे पहले भी कई पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हो चुके हैं।

यूपी में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 120 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें उन अधिकारियों के नाम हैं, जिन्हें जिलों की तैनाती में 3 साल से ज्यादा का समय हो गया था। नई लिस्ट में प्रज्ञा पांडेय को उन्नाव और अंकित शुक्ला को लखनऊ भेजा गया है।

pcs officer transfer

इसके अलावा गोरखपुर में SDM रहे पवन कुमार का बाराबंकी में तबादला हुआ है। SDM वाराणसी रहे अजय कुमार पांडेय को UPEIDA भेजा गया है। नोएडा अथॉरिटी में OSD रहे विनीत मिश्रा को अलीगढ़ जिले में SDM नियुक्त किया गया है। वहीं, बाराबंकी SDM सचिन कुमार वर्मा को लखनऊ भेजा गया है।

इसके साथ ही लखनऊ सदर के एसडीएम अधिकारी नवीन चंद्र को उन्नाव एसडीएम बनाया गया है। जबकि वाराणसी की एसडीएम रही मीनाक्षी पांडे को लखनऊ भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+