Ram Mandir News Ayodhya: अमिताभ,अभिषेक,आलिया सहित इन सितारों से सजा मंदिर परिसर,देखें वीडियो
Ram Mandir News Ayodhya News: राम नगरी में सितारों का जमावड़ा हो चुका है। अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर,आलिया सहित कई सितारे राम मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा की सभी विधियों में शामिल होंगे।
महानायक अमिताभ बेटे अभिषेक संग पहुंचे अयोध्या
बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंचे। इनके साथ मुकेश अंबानी भी थे। एयरपोर्ट से उतरने के बाद ये सभी लोग राम मंदिर परिसर पहुंचे।

कंगान ने कही यह बात
कंगना ने कहा आज अयोध्या आकर ऐसा लग रहा है मानो पौराणिक काल में आ गए हो। उस समय की यादें जैसे बड़े बड़े भवन,यज्ञशालाएं सहित कई चीजें आज ताजा हो गयी। ये मेरे जीवन का परम सौभाग्य है।
रणबीर आलिया का खास अंदाज
इस अवसर पर बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रणबीर और आलिया भी यहां पहुंच चुके हैं। इनके चेहरे की मुस्कान इनकी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
Recommended Video
रणदीप हुडा का दिखा अलग अंदाज
बालीवुड एक्टर रणदीप हुडा भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं।
रोहित सेठ्ठी पहुंचे
बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक रोहित सेठ्ठी भी रामलला की नगरी में पहुंच चुके हैं।
इसके साथ ही रजनीकांत,अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारे यहां पहुंच चुके हैं। जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications