ट्रेन में युवती को गलत तरीके से छू रहा था अधेड़, किसी ने नहीं उठाई आवाज
नई दिल्ली। ट्रेन में चोरी जैसी वारदातों की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। चलती ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली से बड़ौत (सहारनपुर मार्ग पर) के बीच पैसेंजर ट्रेन का है। इस वीडियो में जो सबसे शर्मनाक चीज है वो ये है कि छेड़खानी करने वाला अधेड़ है। इस वीडियो को 7 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले शख्स ने लिखा है कि पुलिस इसपर कार्रवाई करे। विस्तार से जानिए पूरा मामला

ट्रेन में सो रही महिला को गलत तरीके से छू रहा है अधेड़
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बीते 9 मार्च की बतायी जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, एक अधेड़ समीप बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। जब महिला चिल्लाते हुए उसे फटकार लगाती है, तो दूसरे यात्री भी उस अधेड़ से भिड़ जाते हैं। हालांकि अधेड़ का दुस्साहस देखिए, वो बेशर्मी से सबको डांटने लगता है। इस मामले में पीड़ित महिला ने किसी तरह की शिकायत पुलिस से नहीं कि है और जीआरपी थाना पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
मार्च को फेसबुक पर अपलोड किए गए इस वीडियो को लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा रहा है। साथ ही इसपर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो कई ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications