CM योगी के इवेंट में रिवाल्वर लेकर पहुंचा था शख्स, लापरवाही के लिए चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
बस्ती, 21 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बस्ती जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी के पहुंचने के ठीक 45 मिनट पहले एक शख्स अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर ऑडिटोरियम में घूमता नजर आया। इस मामले में लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रिवॉल्वर लिए शख्स के ऑडिटोरियम में दाखिल होने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी ने उसे देखा तो इवेंट से बाहर लेजाकर पूछताछ की। शख्स की पहचान कर ली गई है। गौर ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल और उनके छोटे भाई के जितेंद्र पांडेय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ इवेंट में पहुंचे थे। जब वह अंदर दाखिल हुए तो मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी इटवा रमेश चन्द्र पांडेय उन्हे रोककर तत्काल गेट से बाहर कर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: यूपी के हर मंडल में व्यापारी सम्मेलन करेगी भाजपा, मोदी-योगी सरकार की व्यापारी हित की नीतियों पर होगी चर्चा
आशीष श्रीवास्तव ने आगे बताया कि यह सब जिले में सीएम योगी के उतरने से 40 मिनट पहले हुआ। शुरुआती जांच में बस्ती जिले में तैनात 4 पुलिसकर्मियों समेत 7 पुलिसकर्मी लापरवाह पाए गए। इनमें से 2 सिद्धार्थनगर और 1 संत कबीर नगर में तैनात था। बस्ती जिले में तैनात चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, शेष 3 पुलिसकर्मियों के मामले में संबंधित एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications