VIDEO: पकड़ी गई आदमखोर मादा, तेंदुए का हांफना देखिए

दरअसल कल इसी गांव में तेंदुए के एक शावक के पकड़े जाने के बाद लोग काफी दहशत में थे। जिसके बाद वन विभाग ने देर शाम गांव के बाहर गन्ने के खेतों के पास इसे पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए और इसे पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गईं।

बहराइच। बहराइच के रामगांव इलाके में दो मासूमों को अपना निवाला बनाकर दहशत बनी मादा तेंदुआ को वन विभाग ने पकड़ लिया है। जिससे आसपास के कई गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पकड़ी गई मादा तेंदुआ को लखनऊ प्राणी उद्यान भेजा जा रहा है। रामगांव इलाके के बसौना माफी और रेहवा सहित कई इलाके में दहशत का पर्याय बन चुकी आदमखोर मादा तेंदुआ रेहुआ गांम में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गई। इसने पहले दो मासूमों पर हमला कर इसने उन्हें निर्मम तरीके से मार डाला था। दरअसल कल इसी गांव में तेंदुए के एक शावक के पकड़े जाने के बाद लोग काफी दहशत में थे। जिसके बाद वन विभाग ने देर शाम गांव के बाहर गन्ने के खेतों के पास इसे पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए और इसे पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गईं। जिसके बाद इसे पकड़ने में सफलता मिल सकी। प्रभागीय वनाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि रेहवा ग्राम समेत पूरे इलाके में तीन शावक और एक मादा तेंदुआ काफी दिनों से दहशत फैलाए हुई थी। इससे पहले इसके हमले से दो लोगों की मौत भी हो चुकी थी। शुक्रवार एक शावक के पकड़े जाने के बाद लगाए गए पिंजरे में मादा तेंदुआ को पकड़ने में सफलता मिली है। इसे लखनऊ प्राणी उद्यान भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+