जलता हुआ सिलेंडर लेकर महिला के पीछे दौडा युवक, घटना CCTV में हुई कैद

इलाहाबाद। इलाहाबाद के कीडगंज इलाके में एक हैरतअंगेज घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमे एक युवक जलता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर हाथ में उठाकर एक युवती के पीछे भागने लगा। युवक ने महिला को जलाने की धमकी भी दी। महिला ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि दोनों के बीच एक मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

man chases women with a burning lpg cylinde video viral in allahabad

क्या दिख रहा वीडियो में
सीसीटीवी फुटेज दो कैमरा एंगल से सूट हुआ है, जिसमे पहले कैमरे में एक युवक जलता हुआ सिलेंडर हाथ में उठाकर गली में आता हुआ दिखई दे रहा है। युवक को इस रूप में देखकर लोग अपने घर में घुसने लगते है। वहीं, दूसरे वीडियो में युवक स्कूटी के पास खड़ी युवती की ओर चिल्लाता और झपटता हुआ नजर आता है। लेकिन युवती युवक के मंसूबे को भांप जाती है और जान बचाकर एक गली में भागती है। युवक सिलेंडर वही रख देता है और उसे बुझा देता है।

man chases women with a burning lpg cylinde video viral in allahabad

काफी पुराना है विवाद
मामला इलाहाबाद के कीडगंज इलाके का है। पुलिस की माने यह विवाद काफ़ी पुराना है और आये दिन दोनो पक्षों में गाली गलौज के साथ हंगामा होता है। महिला ने बताया कि वह अकेले रहती है और आफताब नाम का युवक उनके घर पर जबरन कब्जा करने पर तुला हुआ है। कुछ दिन पहले ही मामला बढ़ने पर महिला ने थाने में शिकायत की थी तब पुलिस सुलह समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन, कुछ दिनो बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए युवक ने सिलेंडर में आग लगाकर महिला को दौड़ा। ये सारा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+