Shahjahanpur: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी, 11 लोगों की गई जान

यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार को एक भीषण सड़के हादसे में करीब दर्जन लोगों का मौत की खबर आ रही है। हादसे में कई घायल हैं।

Major accident in Shahjahanpur trolley fell in garra river several injured and dead

यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़के हादसे में करीब दर्जन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 40 लोगों से भरी ट्राली अचानक गर्रा नदी में गिर गई। हादसे में 11 लोगों के मरने की सूचना है। मृतकों में बच्चे भी शामिल है। इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, हादसा शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि, अजमतपुर गांव में आयोजित हो रही भागवत कथा के लिए शनिवार दोपहर गर्रा नदी से दो ट्रॉलियों में सवार होकर लोग जल लेने के लिए गए थे।

कथा के लिए नदी से जल भरने के बाद सभी ग्रामीण वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रैक्टरों में आगे निकलने की होड़ लग गई। दोनों एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे। इसी बीच एक ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरी। ट्रॉली में करीब 42 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि, हादसे में अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 31 लोग गंभीर तौर पर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर पाकर मौके पर कोतवाल राजकुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कई एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सीएचसी भेजा गया।

हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। 20 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 लोगों का CHC तिलहर में उपचार चल रहा है जिनमें से 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। प्रशासन घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+