मैनपुरी: अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एक सिपाही घायल
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून की परवाह है न ही कानून के रखवालों की। ऐसा ही एक मामला उस वक्त देखने को मिला जब थाना औंछा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अवैध खनन माफियाओं के गुर्गों ने फायरिंग कर दी। जिसमे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर खनन माफिया की तलाश शुरू कर दी है।

मामला मैनपुरी के थाना औंछा थाना क्षेत्र का है जहाँ नगला दुर्जन में मिट्टी का अवैध जेसीबी मशीन द्वारा खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को हुई तो पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस को देख खनन माफियाओं के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी। चूंकि पुलिस बल अधिक मात्रा में था इस लिए खनन माफिया मौके से फरार हो गए। इस इस फायरिंग में गोली लगने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलस बल मौके पर पहुंच गया। खनन कौन करवा रहा था इसकी जांच कर आरोपियों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications