Mainpuri Election: डिंपल को जिताने या मुलायम की विरासत बचाने के लिए अखिलेश ने शिवपाल के प्रति बदला नजरिया ?
Mainpuri loksabha By Election: उत्तर प्रदेश में उपचुनावों को लेकर सियासत और माहौल दोनों गरम हैं। यूं तो यूपी में उपचुनाव तीन सीटों पर हो रहे हैं लेकिन सबसे अधिक चर्चा मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर है। यह उपचुनाव कई मायनों में अहम भी है और खासतौर से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के लिए। इस चुनाव में हार जीत के बाद यह तय होगा कि यूपी की राजनीति किस दिशा में जाएगा। हालांकि सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या पत्नी डिंपल यादव (Dimpal Yadav) को जिताने और पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की विरासत को बचाने के लिए अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के प्रति अपना नजरिया बदला है।












Click it and Unblock the Notifications