Maharajganj News: महाराजगंज में चला CM योगी का बुलडोजर, ढहाया गया 57 साल पुराना मदरसा
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज में एक अवैध मदरसे को ढहाया गया है। भारत-नेपाल बॉर्डर के पास सरकारी जमीन पर बनाए गए इस मदरसे को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। फरेंदा तहसील प्रशासन ने एक साथ चार बुलडोजर लगाए गए और 57 साल पुराने मदरसे को गिराया है। 61 एकड़ की सरकारी जमीन एक हिस्से में यह मदरसा बनाया गया था। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों में अब तक कई अवैध निर्माण को ढहाने का काम किया जा चुका है।

Maharajganj में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद प्रशासन ने राजस्व टीम को जमीन की पैमाइश का काम सौंपा था। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी, जिसमें सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा बनाए जाने की पुष्टि की गई थी। प्रशासन ने इसके बाद इसे ढहाने का फैसला लिया और पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में ढांचे को जमींदोज कर दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई थी।
यह भी पढ़ें: UP Mausam Alert: लखनऊ से वाराणसी तक आसमान से बरस रही आग, जानें उत्तर प्रदेश में कब तक जारी रहेगा गर्मी का कहर
महाराजगंज में लगातार हो रही है कार्रवाई
उत्तर प्रदेश का महाराजगंज जिला नेपाल सीमा के पास लगता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। सीमावर्ती जिले महाराजगंज, सिद्धार्थनगर. श्रावस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच जैसे जिलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। सीएम के आदेश के बाद सरकारी जमीन पर किए निर्माण कार्य, गैर मान्यता प्राप्त धार्मिक संस्थानों पर बुलडोजर एक्शन जारी है। अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद और 25 मजार समेत छह ईदगाहों पर एक्शन लिया गया है। आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Outsourcing: महिलाओं को प्राथमिकता, विधवा और तलाकशुदा को मिलेगा विशेष लाभ, जानें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications