Maha Kumbh Gram Luxury Tent: लग्जरी टेंट सिटी 'महाकुंभ ग्राम' तैयार, जानें कितना है किराया? कैसे करें बुकिंग
Maha Kumbh Gram Luxury Tent City: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे और पर्यटन विभाग ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। इस बार, त्रिवेणी संगम के पास अरैल तट पर आईआरसीटीसी ने एक लग्जरी टेंट सिटी, 'महाकुंभ ग्राम' तैयार किया है।
भारतीय रेलवे, महाकुंभ में लगभग 3000 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 1 लाख से अधिक यात्रियों के ठहरने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था कर रहा है। आईआरसीटीसी के महाकुंभ ग्राम में पर्यटकों को रहने, खान-पान की विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ चिकित्सा और सुरक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। आइए जानते हैं क्या-क्या है खास तैयारियां...

महाकुंभ ग्राम: क्या है खास?
महाकुंभ ग्राम में सुपर डीलक्स टेंट और विला टेंट बनाए गए हैं। ये आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जैसे...
- गर्म और ठंडे पानी की सुविधा
- पर्सनल बाथरूम
- एयर ब्लोअर और बेड लिनन
- खानपान की सेवाएं
- विला टेंट में अलग बैठने की जगह और टेलीविजन की सुविधा
टेंट सिटी त्रिवेणी संगम से सिर्फ 3.5 किलोमीटर दूर गंगा तट पर स्थित है, जहां से मेहमान प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले सकते हैं।
किराया और बुकिंग
- किराया: प्रति दिन 18,000 से 20,000 रुपये
- बुकिंग: आईआरसीटीसी की वेबसाइट (www.irctctourism.com/mahakumbhgram) पर ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है।
- बुकिंग 10 जनवरी से 28 फरवरी तक की जा सकती है।
सुरक्षा और अन्य सुविधाएं
महाकुंभ ग्राम में मेहमानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
- महाकुंभ 2025 के विशेष इंतजाम
- 3000 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- लगभग 1 लाख यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है।
- यह आयोजन हर 12 साल में होता है और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेते हैं।
रेलवे स्टेशन सुविधाओं से सुसज्जित
महाकुंभ से पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन की तैयारी पर उत्तर मध्य रेलवे के सीआरपीओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि महाकुंभ 2025 नजदीक आ रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के संगम में डुबकी लगाएंगे... कई श्रद्धालु यहां पहुंचने के लिए विशेष रूप से प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों से परिवहन के लिए रेलवे का उपयोग करेंगे... हमारा उद्देश्य कुंभ की प्राचीन सनातन परंपरा को प्रदर्शित करके प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभव को बढ़ाना है... आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रेलवे परिसर को कुंभ से संबंधित चित्रों से सजाया गया है... जैसे हम त्योहारों के दौरान अपने घरों को सजाते हैं, वैसे ही हमने अपने रेलवे स्टेशनों को मेहमानों की सेवा के प्रति अपने उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए सजाया है।
महाकुंभ का महत्व
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन है। यह हर 12 साल में होता है और प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आयोजित किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Maha kumbh 2025: महाकुंभ में 7 लेयर की सुरक्षा, 200 करोड़ के उपकरणों से लैस परिसर, 45 दिनों तक तैनात फोर्स!












Click it and Unblock the Notifications