Mahakumbh 2025: 'सबसे सुंदर साध्वी' हर्षा रिछारिया ने मकर संक्रांति पर संगम में लगाई डुबकी, देखें Video
Mahakumbh 2025 Most Beautiful sadhvi: महाकुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं और संतों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान अपनी खूबसूरती के कारण सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने भी मंगलवार को संगम में डुबकी लगाई। वे भी संतों के साथ वह रथ पर सवार होकर शाही स्नान के लिए पहुंचीं।
संगम पर स्नान के दौरान हर्षा को देखने और तस्वीरें लेने वालों की होड़ देखने को मिली। रथ पर सवार हर्षा ने मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया। स्नान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा, "मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि महादेव और पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से महाकुंभ में शामिल होकर शाही स्नान का हिस्सा बन पाई। हर हर महादेव।" यह भी बता दें कि महाकुंभ में पहुंचीं हर्षा रिछारिया रविवार से ही सोश मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
देखें Video-
दरअसल, शनिवार को हर्षा रिछारिया से एक इंटरव्यू के दौरान एक मीडियाकर्मी ने उनकी खूबसूरती और साध्वी बनने के बारे में पूछा था। सवाल के जवाब में हर्षा ने कहा था, "मैं सबकुछ छोड़कर साध्वी बन गई हूं।" इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जाने लगा।
हर्षा ने बताया कि वह निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हैं। यह भी कहा कि वह अभी साध्वी बनने की प्रक्रिया में हैं। कहा जा रहा है कि निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशागिरी महाराज ने उन्हें फिलहाल गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने की सलाह दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरें
महाकुंभ में शामिल होने के बाद हर्षा के पुराने ग्लैमरस वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों यूजर्स ने वायरल किए। इसके बाद हर्षा चर्चा में आ गईं। हालांकि इस पर उन्होंने कहा था कि वह अभी पूरी तरह से साध्वी नहीं बनी हैं और खुद को साध्वी कहने से बचने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications