Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakumbh 2025: फिरंगी महिला ने अपनाया सनातन धर्म, बनीं जोगन, जानें कैसे गंगा की गोद में बदली जिंदगी?

Mahakumbh 2025 Hanae Akachkach News: क्या विदेशी भी सनातन धर्म से प्रभावित हो रहे हैं? इस सवाल का जवाब आपको 13 जनवरी से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में मिल सकता है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक महिला सैन्य अधिकारी, हानाई आकचकच (Hanae Akachkach), ने अपनी जीवनशैली को पूरी तरह बदलते हुए सनातन धर्म को अपनाया है। हानाई ने अपनी वर्दी छोड़कर पूरी तरह से एक जोगन बन गईं हैं।

उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर लिया है। जल्द ही उनका नया नामकरण हो जाएगा। यह कहानी सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा की है, जो यह दिखाती है कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं कैसे दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। आइए, आपको हानाई की इस दिलचस्प कहानी से रूबरू कराते हैं ...

Mahakumbh 2025 Hanae Akachkach News

हानाई का आध्यात्मिक सफर

हानाई, अमेरिका के बोस्टन शहर की रहने वाली हैं। वह अमेरिकी सेना में लेखा विभाग की अधिकारी थीं और पढ़ाई में बेहद तेज थीं। उन्होंने मोरक्को से हाई स्कूल और अमेरिका से एमबीए किया। 2014 में उन्होंने सैन्य अफसर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। लेकिन उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया, जब उन्होंने यूट्यूब पर स्वामी योगी सत्यम के क्रियायोग अभ्यास के बारे में देखा।

2018 में पहली बार भारत आने के बाद उनका झुकाव सनातन धर्म और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता गया। वह बताती हैं कि गंगा में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने अपने भीतर हल्कापन और शांति महसूस की। धीरे-धीरे उनका जीवन साधना और आत्मिक उन्नति की ओर मुड़ गया।

भगवा वस्त्र और सनातनी जीवन

हानाई अब पूरी तरह से सनातन धर्म को अपना चुकी हैं। भगवा वस्त्र पहनने के बाद वह खुद को आध्यात्मिक रूप से अधिक जुड़ा हुआ महसूस करती हैं। उनका कहना है कि गंगाजल न केवल हमारे पापों को धोता है, बल्कि हमें मोक्ष की ओर ले जाता है।

कैसे बनी जोगन?

हानाई पहली बार यूट्यूब के जरिये आध्यात्मिक गुरु स्वामी योगी सत्यम के क्रियायोग अभ्यास से जुड़ीं। बताती हैं कि उसके बाद ही मन माया-मोह से विरत होने लगा। हानाई महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानती हैं और भारतीय संस्कृति की समृद्धि से गहराई से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि क्रियायोग लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है और खुशहाल जीवन का मार्ग दिखाता है।

दिल्ली में बिताए खास पल

महाकुंभ से पहले, 3 जनवरी को हानाई ने दिल्ली में एक भारतीय परिवार के साथ समय बिताया। उस परिवार ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हानाई ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जो दर्शाता है कि भारतीय आतिथ्य और परंपराएं हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

Mahakumbh 2025 Hanae Akachkach News

कितनी पढ़ी-लिखी है जोगन हानाई?

हानाई ने मोरक्को के Lycée militaire royal à Ifrane से हाईस्कूल किया। फिर, आईएसआईटीटी से बीए (ऑनर्स) पर्यटन प्रबंधन की पढ़ाई की। इसके बाद, जॉनसन एंड वेल्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।

US आर्मी से लेकर प्राइवेट कंपनी तक, दिखाया जौहर

हानाई की लिंकेडीन प्रोफाइल के मुताबिक, फरवरी 2023 से वह टेक्सास में व्यक्तिगत करदाता सलाहकार विशेषज्ञ (Individual Taxpayer Advisory Specialist) के रूप में काम कर रही हैं। इससे पहले, 2022 में जॉजिया स्थित अमेजन में एरिया ऑपरेशन मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं। इससे पहले, करीब 4 साल हानाई ने यूएस आर्मी में स्टाफ अकाउंटेंट, इन्वेंटरी मैनेजर और इंटरनल ऑडिट एंड टीम लीडर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: ICU वाटर एंबुलेंस से लेकर अस्पताल तक, जानें क्या है HMPV के खिलाफ महाकुंभ का मास्टर प्लान?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+